Spread the love

शिवम अग्निहोत्री

एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने अर्पित किए श्रद्धासुमन


रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम


एएसपी कालू सिंह सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


ललितपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार 21 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शहीदों के बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की रक्षा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति दी। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। पुलिस स्मृति दिवस के आयोजन के माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया और उनके आदर्शों को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया गया।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!