शिवम अग्निहोत्री
महरौनी विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का किया आह्वान
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में महरौनी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नंबर 49 बरौदिया अंतर्गत ग्राम बरोदिया में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कैडर कैंप में मुख्य अतिथि के महरौनी विधानसभा बसपा प्रभारी एवं नयागांव के पूर्व प्रधान तन्सुराम अहिरवार उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा कोषाध्यक्ष हीरालाल पाल, विधानसभा महासचिव देशपत सिंह गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष इमरान खान, पूर्व बीवीएफ सह संयोजक गुडडू भारती तथा महोली के पूर्व विधानसभा महासचिव धनीराम ने सहभागिता की। इसके अलावा सेक्टर अध्यक्ष दशरथ (बरोदिया), लक्ष्मण (बंट), हीरालाल (धौरा), नाथूराम, सेक्टर सचिव दामोदर (बरोदिया), ज्ञानीराम, पूर्व जिला प्रभारी रामस्वरूप गौतम, सेमरा के प्रधान रामबाबू पटेल, रमेश, वीरेन, बालाबेहट के सेक्टर अध्यक्ष, नीलेश, काशीराम मास्साब और जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकुल बड़ोनिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बारी-बारी से पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और पार्टी के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। मुख्य अतिथि तन्सुराम अहिरवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों को दरकिनार कर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। संचालन वृंदावन अहिरवार ने किया। अंत में सेक्टर अध्यक्ष दशरथ ने बैठक के समापन की घोषणा की। कैडर कैंप में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

