लखनऊ, दिनांकः 21.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन में शिकायत की है कि इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में बडे पैमाने पर गडबडी उजागर हुई है। निर्वाचन क्षेत्र के अधिकांश बूथों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम उजागर हुए है। मतदाता सूची की गड़बड़ियां समय रहते ठीक न की गई तो मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और चुनाव भी प्रभावित होगा। जनपद लखनऊ 169-बक्शी का तालाब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कई हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है। समाजवादी पार्टी द्वारा की गई पडताल में बडी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता पकड में आयें है। जनपद झाँसी मऊरानीपुर विधान सभा, बबीना विधान सभा, गरौठा विधान सभा में हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है। इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा जनपद लखनऊ की बक्शी का तालाब तथा जनपद झाँसी में मऊरानपुर विधान सभा, गरौठा विधान सभा, बबीना विधान सभा में मतदाता सूची में दर्ज हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं की जाँच करवा कर के अवैध रूप से दर्ज मतदाताओं के नाम विलोपित (डिलीट) करवाया जाये जिससे कि पारदर्शी, निष्पक्ष, निर्भीक स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न हो सके।
ज्ञापन में कहा गया है कि इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 247 पर क्रम संख्या 192, 193 पर एक ही मतदाता सुधीर कुमार पटेल रिलेटिव सरजूदश पता 600-2 मसीहागंज झाँसी जन्मतिथि 01.04.1985 दो बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्या 251 मतदाता क्रम संख्या 149, 150 पर एक ही मतदाता रेखा पुनीत रिलेटिव विजय आनन्द पता 133 स्कूलपुरा प्रेमनगर जन्मतिथि 02.02.1975 दो बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्या 260 मतदाता क्रम संख्या 24, 25 पर एक ही मतदाता अनूप सिंह पटेल रिलेटिव सुरजन सिंह पता 815ध्अ बाहर दत्रिय द्वारा जन्मतिथि 20.01.1996 दो बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्या 267 मतदात क्रम संख्या 138, 139 प्रिया गुप्ता रिलेटिव अमित कुमार गुप्ता पता 196 ओम शान्ति नगर जन्मतिथि 05.11.1980 दो बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्या 272 मतदात क्रम संख्या 20, 21 पर मतदाता कुलदीप कुमार रिलेटिव रामऔतार सिंह पता 55/14 पारीक्षा जन्मतिथि 11.05.1984 दो बार दर्ज है। इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में बडे पैमाने पर गडबडी उजागर हुई है। निर्वाचन क्षेत्र के अधिकांश बूथों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम उजागर हुए है। मतदाता सूची की गड़बड़ियां समय रहते ठीक न की गई तो मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और चुनाव भी प्रभावित होगा। जनपद लखनऊ 169-बक्शी का तालाब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कई हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है। समाजवादी पार्टी द्वारा की गई पड़ताल में बडी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता पकड़ में आयें है। पोलिंग बूथ संख्या 483 मतदाता क्रम संख्या 899, 937, 938, 939 पर एक ही मतदाता फूलमती पति का नाम स्व0 सूरज मकान संख्या प्लाट नं0-20 खसरा संख्या 318 आयु 45 लिंग महिला 4 बार दर्ज है। सभी में इपिक नम्बर अलग-अलग दर्ज हैं। पोलिंग बूथ संख्या 484 मतदाता क्रम संख्या 1028, 1029 पर एक ही मतदाता मृदुल मेहता पुत्र धनसिंह मेहता दर्ज है। तथा मतदाता क्रम संख्या 1004, 1015 पर एक ही मतदाता आशीष खरे पुत्र हरिश्चन्द्र खरे दो बार दर्ज है। तथा मतदाता क्रम संख्या 976, 978 पर एक ही मतदाता श्रद्धा श्रीवास्तव पुत्री विनोद बिहारी श्रीवास्तव दो बार दर्ज है। मतदाता क्रम संख्या 987, 953 पर मतदाता आशीष पुत्र राम भरोसे दो बार दर्ज है। जनपद झाँसी 225-गरौठा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 65 पर मतदाता क्रम संख्या 726, 727, 732, 733, 734, 735, 738 पर एक ही मतदाता ऊषा पत्नी दीपू पाल का नाम पाँच बार दर्ज है। सभी में इपिक नम्बर अलग-अलग है। पोलिंग बूथ संख्या पर 67 में मतदाता क्रम संख्या 783, 784, 785 786, 787 पर एक ही नाम राहुल पुत्र कुंदन लगातार पाँच बार दर्ज है सभी में इपिक नम्बर अगल-अलग दर्ज है। जनपद झाँसी 225-गरौठा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में हजारो की संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है। जनपद झाँसी 222-बबीना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 45 में मतदाता क्रम संख्या 750, 753 पर एक ही मतदाता प्रियंका अग्रवाल रिलेटिव अनूप अग्रवाल का नाम दो बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्या 48 के मतदाता क्रम संख्या 774, 779 पर एक ही मतदाता राजू रिलेटिव भागीरथ लगातार दो बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्य 49 मतदाता क्रम संख्या 750, 751 पर एक ही मतदाता वेनी देवी रिलेटिव हल्कू अहिरवार लगातार दो बार दर्ज है। इसी प्रकार पूरे विधान सभा में हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है। जनपद झाँसी मऊरानीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 5 के मतदाता क्रम संख्या 610, 638, 650 पर एक ही मतदाता निधि पाण्डेय रिलेटिव वैभव तिवारी लगातार तीन बार दर्ज है। पोलिंग बूथ संख्या 9 मतदाता क्रम संख्या 541, 548 पर एक ही मतदाता भानु प्रताप रिलेटिव रामदीन लगातार दो बार दर्ज है। इसी प्रकार पूरी विधान सभा में हजारों डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव सदस्य समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
Spread the love

