Spread the love

भोपाल : वरिष्ठ साहित्यकार अरुण अर्णव खरे के सद्य प्रकाशित दोहा संग्रह “सात स्वर स्नेह के” का
लोकार्पण शान्ति-गया साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति के वार्षिक सम्मान समारोह के
दौरान साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित गोविन्द मिश्र की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध कवि
राजेश जोशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के
भूतपूर्व न्यायाधीश अनिल वर्मा, मशहूर बाल साहित्यकार सुरेंद्र विक्रम (लखनऊ) एवं स्टार हॉकी
खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे। श्री खरे का यह दोहा
संग्रह किसी व्यक्ति के जीवन में आने वाली सात विशिष्ट महिलाओ माँ, बहिन, भाभी, पत्नी, बेटी,
बहू और नातिन पर केंद्रित है। इस संग्रह के कुछ चुनिंदा दोहों का गायन मेडिकल छात्रा शिवानी
ओझा द्वारा किया गया।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!