Spread the love

नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मछुआरा समाज के आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को कड़ी चेतावनी दी है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित महासम्मेलन में उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरक्षण पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो उनकी पार्टी दूसरे राजनीतिक विकल्प तलाशने पर मजबूर होगी।
संजय निषाद ने कहा, “साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी। बीजेपी को जल्द निर्णय लेना होगा। निर्णय नहीं हुआ तो दूसरा दरवाजा देखेंगे।” उन्होंने आरक्षण लागू नहीं होने पर बीजेपी को चुनावी नुकसान की चेतावनी भी दी और कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
उन्होंने दावा किया कि निषाद समाज के समर्थन के बिना प्रदेश में सत्ता हासिल करना मुश्किल है। साथ ही कहा कि बीजेपी और सपा, दोनों उनका समर्थन चाहती हैं। उनके इस बयान से आगामी चुनाव से पहले एनडीए के भीतर राजनीतिक दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!