Spread the love

125 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल24 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामदएसपी संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस लाइन में मालिकों को सौंपे फोन

ललितपुर। दीपावली पर्व से पहले ललितपुर पुलिस ने 125 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 125 गुमशुदा एवं खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस सेल और थानों की टीमों को मोबाइल बरामदगी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अथक प्रयास कर विभिन्न कंपनियों के 125 मोबाइल फोन बरामद किए। खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने ललितपुर पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। एसपी ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। बरामदगी करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पवार, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल तिवारी, हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह, प्रशान्त कुमार, रोहित कुमार, कांस्टेबल गौरव शर्मा, संजय अवस्थी और मोहित सिंह शामिल रहे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!