लखनऊ, दिनांकः 04.11.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा आज देवा शरीफ स्थित सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत हाजी वारिस अली शाह, रहमतुल्लाह अलैह की पवित्र दरगाह पर होने वाले वार्षिक मेलेे के अवसर पर चढ़ाने के लिए चादर भेट की गई। चादर पेश कर दरगाह पर अमन चैन, खुशहाली, भाईचारा एवं प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ की जाएगी।
चादर पेश करने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधायक बाराबंकी श्री धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हाफिज अयाज अहमद सहित मोहम्मद कय्यूम, हजरत अकबरशाह, हजरत पंछी शाह, हजरत निराले शाह, हजरत नियाज शाह वारसी तथा हजरत बाबुल शाह, वारसी शामिल है।
इनके अतिरिक्त चादर ग्रहण करने वालों के साथ हजरत मकबूल शाह, कलीम शाह, मौलाना इस्राइल, राजकुमार यादव तथा एहराम पोश जी भी शामिल थे।
Spread the love

