अंजु अग्निहोत्री
लखनऊ, दिनांकः 04.11.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन है। भाजपा वोटर लिस्ट में हेराफेरी और चुनाव में और चोरी करके सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है। वह जनता के वोट के अधिकार को छीन रही है। झूठ लूट और बेईमानी भाजपा की पहचान बन चुकी है। बीजेपी समाजवादी पार्टी नेतृत्व और पीडीए पर झूठा आरोप लगाकर बदनाम करती है। भाजपा के साजिश और षड्यंत्र से सावधान रहना है। 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। अगर वोटर लिस्ट में नाम रहेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।
बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों बड़ी संख्या में आए पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को श्री अखिलेश यादव ने दीपावली की बधाई दी।
श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने पर उतारू है समाजवादी पार्टी और पीडीए को पूरी ताकत से दिन-रात एक करके विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा को हमेषा के लिए हराना है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में लूट मचा रखी है। भाजपा जनता की नजरों में गिर चुकी है। उसका ग्राफ लगातार गिर रहा है। पहले लोकसभा चुनाव में हार से और अब विधान परिषद चुनाव की हार से भाजपा की जमीन खिसक चुकी है। भाजपा की जमीन नहीं बची है, अंगद का पैर कहां रखेंगे। भाजपा नेताओं के पास बड़ी-बड़ी डीगें हांकने के अलावा कुछ नहीं बचा है। भाजपा हार से बौखला गई है, इसीलिए समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व को बदनाम करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा और उसके नेता जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। प्रदेश और देश की जनता भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है, अब उसके झांसे में नहीं आने वाली है। इस बार विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ काम करना है, भाजपा के किसी उकसावे में नहीं आना है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मतदाता सूची पर पूरी नजर रखें। अपना वोट देखें और अपने आसपास के लोगों के वोट को भी मतदाता सूची में देखते रहें। एक भी वोट कटना नहीं चाहिए। भाजपाई बेईमान लोग हैं, इनसे सावधान रहना है। जनता भाजपा के साथ नहीं है। वह चोरी और बेईमानी से ही चुनाव जीतती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। आधार कार्ड में हर मतदाता की पूरी जानकारी होती है। आधार कार्ड से मतदाता सूची जुड़ने से वोट चोरी और हेराफेरी रुकेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सरकारी अस्पतालों में गरीबों का पूरा निःशुल्क इलाज होगा। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज को अच्छा बनाया जाएगा। गरीबों को किसी इलाज के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा ने सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बर्बाद कर दिया है।

