लखनऊ। अब सैटेलाइट फोन खरीदने के लिए सेना या सुरक्षा बलों से जुड़ा होना जरूरी नहीं है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। वाराणसी में दो लोगों को फोन की डिलीवरी भी दी जा चुकी है। BSNL के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक, अब तक 12 लोगों ने बुकिंग कराई है। इस फोन से बिना मोबाइल टावर नेटवर्क के भी कॉल और एसएमएस किए जा सकते हैं। हैंडसेट की जीएसटी सहित कीमत 1,32,396 रुपये है। रजिस्ट्रेशन, सिम एक्टिवेशन और एक साल के प्लान समेत पहले साल कुल 2,16,745 रुपये खर्च होंगे। इसके बाद मासिक प्लान करीब 4,503 रुपये का होगा। कॉल दर 18 से 25 रुपये प्रति मिनट निर्धारित है। यह फोन आपदा और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में बेहद उपयोगी होगा।
Spread the love

