Spread the love
उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन वापस पाने और संगठन को नई धार देने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस अब फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। पार्टी की सक्रियता अब केवल राजनीतिक बैठकों और आंदोलनों तक सीमित नहीं है, बल्कि संवाद और संपर्क के जरिए भी अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है।
इसी कड़ी में आज कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और उनके पिता, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने आवास पर पत्रकारों को हाई टी पर आमंत्रित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पत्रकारों के साथ आत्मीय वातावरण में संवाद किया और पार्टी की गतिविधियों तथा मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

