Spread the love

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय (12 माल एवेन्यू) में आज एक अहम समीक्षा बैठक की

यह बैठक आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के मकसद से बुलाई गई थी,
इस बैठक में पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, भाईचारा समितियों के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए,

मायावती ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, सर्वसमाज (विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग) को पार्टी से जोड़ने तथा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर फीडबैक लिया,
चर्चा है कि बीएसपी आगामी 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन कर सकती है

बैठक में तय हुआ कि डॉक्टर अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर 6 दिसम्बर को लखनऊ के अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर महारैली आयोजित की जाएगी,मायावती ने कहा कि ये रैली ऐतिहासिक रैली होगी और अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी,उस दिन हम रैली स्थल ही नही बल्कि पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे,बसपा सुप्रीमो ने तमाम पदाधिकारियों को इस रैली को कामयाब करने के लिए पूरी ताकत झोंक देने की बात कही,

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!