Spread the love

लखनऊ। दिनांक 05-11-2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने धनतेरस के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना कहा की भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली बनी रहे।

अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान धन्वंतरि की पूजा आरोग्य और निरोगी जीवन का संदेश देती है, जबकि माता लक्ष्मी एवं कुबेर देव की आराधना धन-धान्य, वैभव और संपन्नता की मंगलकामना से जुड़ी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शुभ अवसर पर वे भगवान धन्वंतरि से समस्त देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं। मां लक्ष्मी एवं कुबेर देव से कामना करते हैं कि देश और प्रदेश का प्रत्येक घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, परिवारों में सुख-शांति बनी रहे और किसी को अभाव का सामना न करना पड़े। विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भी समृद्धि और खुशहाली आए।

श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक होने के साथ सामाजिक समरसता, पारिवारिक आत्मीयता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। धनतेरस का पर्व भी आरोग्य, संपन्नता और मंगलमय जीवन की कामना के साथ नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!