Spread the love

शिवम अग्निहोत्री


सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में चल रहे मतदान के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को सतर्कता केे साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से पालन करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी की गई, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!