लखनऊ, 22 अक्टूबर 2026।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अमर शहीद अशफाक उल्ला खाॅन जी की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खाॅन के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के लिए अमर शहीद अशफाक उल्ला खां का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की अमर मिसाल है। उन्होने कहा कि देश की मुल्क आज काकोरी रेल एक्शन का शताब्दी वर्ष मना रहा है. 9 अगस्त 1925 को काकोरी रेल एक्शन को अंजाम दिया गया. इस रेल एक्शन में कुल 26 क्रांतिकारियों को आरोपी बनाया गया था. काकोरी रेल एक्शन में शाहजहांपुर के क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह भी शामिल थे. जिनको बाद में फांसी की सजा सुनाई गई थी. फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद फांसी दिए जाने से पहले अमर शहीद अशफाक उल्लाह खां साहब ने भारत के युवाओं को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े होने और लड़ने की प्रेरणा दिया था आज के युग में भी वो हम सबके आदर्श हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी श्री अब्दुल हन्नान, सांसद श्री तनुज पुनिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद जी, कोषाध्यक्ष श्री शिव पाण्डेंय जी एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव जी सहित तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

