Spread the love

लखनऊ: 26अक्टूबर, 2026

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य ने आज  अपने  कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर सम्पूर्ण विश्व को कालजयी महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनकी स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर देश और दुनियां को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण सन्देश दिया। भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन -जन तक पहुंचाने मे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था। कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामायण’ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन-दर्शन का अमूल्य ग्रंथ है।उनके विचार एवं रचनाएं युगों-युगों तक समाज को प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों, मर्यादा और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को रेखांकित कर उन्होने सामाजिक जीवन मूल्यो व आदर्शो
को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर हम सबको समरसता व समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!