Spread the love

सुरेंद्र अग्निहोत्री

लखनऊ, दिनांकः 26.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा, बसपा समेत विभिन्न दलों को छोड़कर कई पूर्व विधायकों और प्रमुख नेताओं ने अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में बदायूं जिले के बिसौली सुरक्षित से पूर्व विधायक श्री कुशाग्र सागर, दातागंज बदायूं से पूर्व विधायक श्री सिनोद कुमार शाक्य, ब्लाक प्रमख बदायूं, कालीचरण उर्फ केसी शाक्य, बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे।
बसपा छोड़कर पूर्व आईएएस श्री राम बहादुर पासी पूर्व प्रत्याशी मुजफ्फरनगर लोकसभा, मेरठ से श्री दारा सिंह प्रजापति, देवेश कुमार, प्रयागराज से पूर्व विधायक अजय कुमार, सीतापुर सेवता विधानसभा से बसपा से प्रत्याशी रहे श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र, भाजपा नेता और एफसीआई डायरेक्टर शाहजहांपुर श्री प्रदीप पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख तिलहर श्री सौरभ सिंह गांधी, श्री रमाकांत गौतम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तिलहर शाहजहांपुर, गौरव सागर प्रभाश बहादुर, श्रीश बहादुर, फतेहपुर बसपा के नेता रहे श्री रामनरायन निषाद, श्री हीरालाल निषाद, चित्रकूट भाजपा के श्री बलबीर पाल, प्रयागराज जिले में बसपा के श्री अनिल पाल, पूर्व एमएलसी श्रीमती प्रभावती पाल, आगरा के जिला पंचायत सदस्य श्री मानिक चन्द्र दिवाकर भाजपा छोड़कर, जनक सिंह लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा आगरा, डॉ0 शबीहा परवीन मुरादाबाद, डॉ. मरगूब कुरैशी, जीशान अली मुरादाबाद, सत्तार मलिक, शाने आलम, आदित्य शर्मा, रवि शर्मा, रवीन्द्र कुमार जाटव जिलापंचायत सदस्य, नीरज कुमार जाटव, डा. जयकरन, श्री अनिल बनौधा, श्री राजेश कुमार रावत, श्री रामधीन प्रेमी, एडवोकेट श्री संजय पटेल, डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के श्री भवनाथ पासवान, रुपलाल रावल, श्री महेन्द्र जाटव, श्री मुकेश धीमान, श्री राजीव रावत, श्री विद्यासागर, श्री जेपी मौर्य, श्री तिलकराम रावत, एडवोकेट श्री आलोक वर्मा, श्री अश्वनी शर्मा, श्री जयपाल पासी नौशे खान, साहबुल हुसेन, मो0 शाहिद, मो0 वारिस, मो0 रईस, अली शहजाद, मो0 आदिल, विजेन्द्र प्रजापति, समेत अन्य लोग प्रमुख रहे। इन सभी नेतााओं ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज शामिल हो रहे नेताओं की ज्वाइनिंग से पूरब और पश्चिम दोनों हिल गया है। विधानसभा चुनाव बहुत करीब हैं। इन साथियों के माध्यम से पूरे यूपी में पीडीए के पक्ष में एक संदेश गया है। ये सभी साथी खुद में मजबूत पीडीए पिलर हैं। इनके जुड़ने से पीडीए की लड़ाई और मजबूत हुई है।
श्री यादव ने कहा कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और पीडीए की जीत और बड़ी होती जा रही है। श्री अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेताओं उनके साथियों और कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होगा। सभी के आने से बहुजन समाज, पीडीए समाज, बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के रास्ते और उनके विचारों पर चलने वाले बहुत सारे समर्थक और सहयोगी शामिल हुए, सभी का आभार।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमें अपार खुशी है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के बहुत वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है। हम सभी का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समाज को बांटने का काम कर रही है, जबकि श्री अखिलेश यादव सभी को जोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में नेता भाजपा को छोड़ने और सपा में आने को तैयार हैं। भाजपा सरकार अब तक की सबसे बेईमान और भ्रष्ट सरकार है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर स्तर पर बेईमानी कर रही है। सपा में जो भी साथी शामिल हो रहे हैं उनका पूरा सम्मान होगा।
सांसद अयोध्या श्री अवधेश प्रसाद, नीरज मौर्य सांसद, आरके चौधरी सांसद, मुजफ्फनगर से सांसद श्री हरेद्र मलिक, पूर्व सांसद श्री सलीम इकबाल शेरवानी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, मेरठ सरधना के विधायक श्री अतुल प्रधान, मो0 एबाद, जहीर अब्बास, रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक, मनोज पाल, राजपाल यादव ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, बदायूं के सांसद श्री आदित्य यादव, फिरेराम प्रजापति, दयाराम प्रजापति, रमेश प्रजापति, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!