एच पी सिंह
प्रयागराज में “वोट बचाओ,देश बचाओ ” सामाजिक न्याय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ,जिसमें हजारों की संख्या में किसान,मजदूर और वँचित वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रयागराज की धरती ऐतिहासिक सम्मेलन की गवाह बनी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना ‘,सीएलपी लीडर वीरेंद्र चौधरी-विधायक,सहप्रभारी वरुण चौधरी,पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, ओबीसी विभाग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज यादव बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भूपेश बघेल जी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार हर नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी तमाम सुबूतों के साथ वोट चोरी को लगातार उजागर करते रहे हैं और अब वोट चोरी के आंकड़े देश के अलग अलग प्रदेश से लगातार आ रहे हैं। जनता अपने वोट के अधिकार को लेकर चिंतित है खासकर वो वोटर जो आरएसएस बीजेपी की सांप्रदायिक नफ़रत की राजनीति को पसंद करने के बजाय देश में शांति और उन्नति के पक्षधर हैं। आरएसएस बीजेपी सरकार वोट चोरी में शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सजा देने के बजाय उनको बचाने के लिए हर प्रयास कर रही है क्योंकि वोट चोरी का पूरा लाभ आरएसएस बीजेपी को ही मिलता है। साथ ही उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में पिछड़ों,किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय पर जनता द्वारा आगामी विधानसभा में वोट के चोट का आवाहन किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर नागरिक के हक़ अधिकार के प्रति सचेत है और सड़क पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी वोटरों से सावधान रहते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में दिनांक 1 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील किया।
ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जयहिन्द ने अपने सम्बोधन में वोट लूट,चुनाव लूट,सरकार लूट और ओबीसी आरक्षण -भागीदारी लूट पर आरएसएस बीजेपी सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि ज़ब तक ओबीसी वर्ग की सही गिनती नहीं होती,उनको आबादी के अनुपात में आरक्षण,नौकरी और संसाधन नहीं मिल जाते तब तक देश में टिकाऊ विकास संभव नहीं है। इसलिए कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय के विषय से क़ोई समझौता नहीं करेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यस्क नागरिक से उसके वोट का अधिकार छीन लेना बिल्कुल ऐसा है जैसा शरीर से प्राण निकाल देना। इसलिए वोट का अधिकार बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को सड़क पर उतरने की अपील किया।
सीएलपी लीडर वीरेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने के लिए आज़ादी की पहली लड़ाई लड़ी और अब राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में अब वोट चोरी की तानाशाही आरएसएस बीजेपी की सरकार को सत्ता से बदखल करने के लिए आज़ादी की दूसरी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
ओबीसी कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने
कहा कि प्रयागराज की धरती शिक्षा,नौकरी और सामाजिक न्याय की धरती है। लेकिन ज़बसे आरएसएस बीजेपी देश और प्रदेश की सत्ता में आए तबसे पिछड़ों के हक़ अधिकार की अंधाधुंध लूट जारी है। सभी संस्थाओं का निजीकरण,लेटरल एंट्री,एनएफएस,आरक्षण लूट के माध्यम से पिछड़ों को देश की भागीदारी से वँचित रखने का षड्यंत्र जारी है। टीजीटी की वेकन्सी का अभी नोटिफिकेशन जारी हुआ जिसमें सीटों की संख्या में ओबीसी का आरक्षण लूट स्पष्ट दिख रहा है।इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी उठाएगी ताकि पिछड़ों के नाम पर गुमराह करने वाले एनडीए के अनुप्रिया पटेल राहुल गाँधी जी ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने के लिए देश भर में मुहिम चला रहे हैं। साथ ही वोट लूट के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के आयोजक किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ओबीसी कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से अनुग्रह नारायण सिंह,सुशील पासी,देवेंद्र निषाद,जितेंद्र पटेल,विजय बहादुर यादव,डॉ. राजकुमार मौर्या,राम किशुन पटेल,दिनेश यादव,विक्रम सिंह पटेल,मनोज पटेल,अशोक महतो,लक्ष्मी गुप्ता,राज बहादुर निषाद,राजेश्वरी पटेल,संदीप चौधरी,मंजू मौर्य,दीपक पटेल,राम प्यारे पाल मनोज पासी,असरार नियाजी संकल्प पटेल, धनंजय पटेल,द्वारिका पाल,नीरज मिश्रा, महातिम सिंह, विवेक पटेल आदि उपस्थित रहे।

