Spread the love

सुरेंद्र अग्निहोत्री

लखनऊ 26 अक्टूबर 2026।

सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले में आज भारतीय जनता पार्टी की एक और साजिश का खुलासा हो गया, जिसमें मा0 न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी को केस से बरी करते हुए मुकदमें को खारिज कर दिया।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी विधायक ने मा0 न्यायालय द्वारा श्री राहुल गांधी जी को बरी करने पर इसे एक बड़ी जीत बताया है। उन्होने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है। भाजपा द्वारा फैलाये गये झूठ और बदनाम करने की एक और साजिश बेनकाब हो गयी है। आज के इस निर्णय से मा0 न्यायालय के प्रति आम जनता में पुनः विश्वास जागृत हुआ है।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार आज देश में राहुल जी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं आम जनता के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार वोट की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं, आज देश भर के कांग्रेसजन और देश की जनता राहुल जी के इस संघर्ष के साथ खड़ी है। देश को बचाने के लिए देश के एक एक नागरिक एकजुट हो रहे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी के आज सुलतानपुर जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

श्री राहुल गांधी जी का एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राज्यसभा में उपनेता-सांसद श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री वीरेन्द्र चैधरी, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अब्दुल हन्नान, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र निषाद, कोषाध्यक्ष श्री शिव पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

सुलतानपुर के रास्ते भर कांग्रेसजनों में बेहद उत्साह देखने को मिला। स्थान-स्थान पर एकत्र होकर कंाग्रेसजनों ने राहुल गांधी जी का फूल-मालाओं से जहां भव्य स्वागत किया वहीं पर स्थानीय लोगों में भी राहुल जी के प्रति काफी उमंग देखने को मिला। सैंकड़ों की संख्या में लोग जगह जगह राहुल गांधी जी के जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे और उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक होकर रास्ते में राहुल जी की गाड़ियों के काफिले का इंतजार करते रहे। रास्ते भर और सुलतानपुर में एकत्र हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों का जननायक श्री राहुल गांधी जी ने अभिवादन स्वीकार किया।

अपरान्ह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के नेतृत्व में प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आज सुलतानपुर कोर्ट द्वारा श्री राहुल गांधी जी को बरी किए जाने पर कांग्रेसजनों द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!