Spread the love

राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं मान्यता कार्ड की छायाप्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अविलंब उपलब्ध कराएं

लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की कवरेज के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले मीडिया प्राधिकार पत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। यह प्राधिकार पत्र मतदान एवं मतगणना दोनों के लिए अलग- अलग जारी किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया प्राधिकार पत्र प्राप्त करने के लिए प्रत्येक संबंधित मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि को अपने दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा मान्यता कार्ड की छायाप्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अनुभाग-6, पांचवां तल, विकास भवन सचिवालय, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ में अविलंब उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि निर्वाचन कवरेज के लिए मीडिया प्राधिकार पत्र जारी किए जाने की आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!