सुरेन्द्र अग्निहोत्री
लखनऊ: 21 अक्टूबर, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा को आधुनिक, तकनीक-संवर्धित और परिणामोन्मुख शिक्षण संसाधनों से आच्छादित करने के लिए सतत प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में दक्ष बनाने के लिए खान एकेडमी (ज्ञींद ।बंकमउल) के माध्यम से डिजिटल अभ्यास का व्यापक अवसर प्रदान किया जा रहा है।
खान एकेडमी की 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक की मध्य-माह प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 96 प्रतिशत केजीबीवी इस वैश्विक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक पंजीकृत हो चुके हैं। योजना के तहत अब तक 80,078 छात्राओं का पंजीकरण कराया गया है, जिनमें से 66,996 छात्राओं के व्यक्तिगत डिजिटल अकाउंट सक्रिय हो चुके हैं। विशेष बात यह है कि 30,503 छात्राओं ने अपने निर्धारित मासिक शैक्षणिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक अर्जित कर लिया है। यह पहल छात्राओं में विषयगत समझ, नियमित अभ्यास और तार्किक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में क्रांतिकारी सिद्ध हो रही है।
सहारनपुर, गाजियाबाद और खीरी की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मध्य-माह प्रगति रिपोर्ट में जनपदीय स्तर पर सहारनपुर, गाजियाबाद और लखीमपुर खीरी ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, सहारनपुर में 92 प्रतिशत, गाजियाबाद में 89 प्रतिशत तथा लखीमपुर खीरी में 81 प्रतिशत नामांकित छात्राओं ने अपने निर्धारित मासिक अभ्यास लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया है। इन जनपदों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन जमीनी स्तर पर डिजिटल शिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दर्शाता है।
डिजिटल अभ्यास से मजबूत हो रही गणित और विज्ञान की नींव
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को गणित और विज्ञान विषयों में आत्मविश्वासी और पारंगत बनाना है। निर्धारित मासिक मापदंडों के अनुसार, प्रत्येक छात्रा को दोनों विषयों में कम-से-कम चार-चार कौशलों में निपुणता यानी ‘प्रोफिशिएंट/मास्टर्ड’ (च्तवपिबपमदजध्डंेजमतमक) स्तर प्राप्त करना अनिवार्य है। खान एकेडमी के इंटरएक्टिव वीडियो, क्विज और अभ्यास सत्रों के माध्यम से छात्राओं के लिए कठिन अवधारणाओं को समझना अत्यंत सहज, रोचक और व्यावहारिक हो गया है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और वैश्विक शिक्षण संसाधनों का सीधा लाभ मिले। खान एकेडमी के माध्यम से वंचित वर्ग की ग्रामीण बेटियों में गणित और विज्ञान की बुनियादी समझ सुदृढ़ हो रही है। यह डिजिटल पहल प्रदेश में बालिका सशक्तिकरण को नई ऊंचाई और दिशा प्रदान कर रही है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि खान एकेडमी के माध्यम से केजीबीवी की छात्राओं को गणित और विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को डिजिटल अभ्यास के जरिए सरलता से सीखने का अवसर मिल रहा है। हमारा मुख्य ध्येय विद्यालयों में इस प्लेटफॉर्म का शत-प्रतिशत प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक छात्रा अपने निर्धारित सीखने के लक्ष्यों (स्मंतदपदह व्नजबवउमे) को समयबद्ध रूप से हासिल कर सके।

