Spread the love

सुरेंद्र अग्निहोत्री

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने चुनावी प्रबन्धन के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग को पूरी आक्रामकता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दिया निर्देश

भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन सरकार के झूठ, फरेब, भ्रामक प्रचार और विफलताओं को जनहित में जनता के बीच करें पर्दाफाश-आराधना मिश्रा मोना

लखनऊ 23 अक्टूबर 2026।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मीडिया विभाग के  चेयरमैन/वाइस चेयरमैन, जोनल कोआर्डिनेटर्स, प्रवक्ता, पैनलिस्ट, स्टेट रिसर्च टीम एवं स्टेट पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर्स सहित सभी पदाधिकारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ विधायक जी मौजूद रहीं।  

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया विभाग पार्टी की रीढ़ होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुप्रबंधन, चरमरायी कानून व्यवस्था, किसानों के खाद संकट और बढ़ती बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों को जनता के बीच आक्रामक तरीके से ले जाने की जिम्मेदारी मीडिया विभाग की है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा, एकजुटता और मुस्तैदी के साथ चुनावी मोड में आने का आवाहन किया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नीतियों, गारंटियों और विचारधारा को डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। प्रदेश में योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों, ध्वस्त कानून-व्यवस्था  और किसानों की बदहाली एवं युवाओं की समस्याओं, महिला सुरक्षा, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महंगाई को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर आक्रामक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही टीवी डिबेट्स और प्रेस वार्ताओं में पार्टी का पक्ष पूरी मजबूती, तथ्यों और शालीनता के साथ रखने के लिए प्रवक्ताओं को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि मीडिया विभाग के ऊर्जावान पदाधिकारी अपनी पैनी रणनीति से भाजपा के छलावे और झूठ के चक्रव्यूह को नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है।

बैठक के अंत में मीडिया विभाग के सभी नवनियुक्त और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी का स्वागत किया और आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प दोहराया।

बैठक में मीडिया चेयरमैन श्री कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता एवं श्री संजीव कुमार सिंह, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रो0 विनोद चन्द्रा सहित विभाग के जोनल कोआर्डिनेर्स, प्रवक्ता एवं पैनलिस्टगण सर्वश्री पुनीत पाठक, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री रवि प्रताप सिंह, डा0 राजकुमार मौर्य, मुईन हसन खान, राजेन्द्र सागर, मुरली मनोहर, अशोक सिंह, विनायक धर द्विवेदी, तीर्थराज मिश्रा, संदीप कुमार, अजय चन्द चैबे, मो0 अफजल, अंजली उपाध्याय, ओम प्रकाश सरोज, सरोज भारती, संगीता श्रीवास्तव, अभिमन्यु त्यागी, राजेश तिवारी, रमेश कश्यप, अनुज गौतम, ऊषा रानी कोरी, करन कुशवााह, आकाश चैरसिया, अजय कुमार पाल, एस0के0 निगम, अक्षय सिंह, आशीष आनंद, प्रदीप सिंह, डा0 हरिनाथ उपाध्याय आदि  मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!