लखनऊ/आगरा/ 23 अक्टूबर। प्रत्याशी आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भाजपा इं हरिकिशोर तिवारी ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि हर की बौखलाहट से उनके द्वारा अर्नगल आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा हर सीट पर जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है वह निराधार है जबकि औरैया, मैनपुरी, एटा और करहल में सपा 2014 से पहले क्या करती थी, कैसे करती थी यह किसी से छूपा नही है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के दौरान ही हार का अनुमान लगते ही विपक्षी सुधबुध खो बैठे है।
श्री तिवारी ने कहा कि विपक्षियों द्वारा लगाए जाने वाले आरोप बिल्कुल निराधार हैं। आरोप लगाने वाले ये वही लोग हैं, जो अपनी सत्ता के समय में गुंडई और कब्जा करने की नीति पर काम करते हैं और खुद लोकतंत्र की हत्या करते हैं।जहां भी इस तरह की घटना हुई है, उन्हीं लोगों के गढ़ वाले इलाके हैं और इस तरह की हरकतें भी उन्हीं लोगों के द्वारा की गई है। पकड़े जाने पर आरोप हम लोगों पर लगाए जा रहे हैं। विपक्षी अपनी हार से बौखलाए हुए हैं और अपनी हार को स्वीकार करने में इन्हें दिक्कत आ रही है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ आगे आएगी और सुशासन का झंडा माननीय श्री योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से लहराएगा।
Spread the love

