Spread the love

सुनीता श्रीवास्तव

बुंदेली व्यंजन पनडुब्बा का स्वाद आपने चखा तो इस खास रेसिपी के दीवाने हो जाएगें। बुंदेलखंड की सिद्ध गृहणी पनडुब्बा बनाने की कला में निपुण होती है।चने की दाल और आटे से बनने वाला बेहतरीन व्यंजन पनडुब्बा के बारे में जिसे आप कुछ ही देर में बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल करके आराम से बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री:

एक कप चना दाल (3 से 4 घंटे फूली हुई)

एक कप आटा

2-3 हरिमीर्च

छोटा अदरक

3-4 लहसुन के फली

एक चम्मच जीरा

1/4 हींग

राई, कड़ी पत्ता और खड़ी लाल मिर्च

बनाने की विधि:

सबसे पहले चने की दाल को मिक्सर ग्राइंडर में उपरोक्त सामग्री के साथ मिक्स करके अच्छे से पीस लें। साथ ही एक कटोरी आटा माढ़ कर रख लें हल्का नमक डालकर। एक छोटी लोहे लेंगे और उसे रोटी की तरह पतला पतला बेल लेंगे। अब इसमें मिक्स किए हुए चने की दाल को भरेंगे और एक रोल बना लेंगे। दूसरी ओर गैस पर स्टीमर या जिस भी बर्तन में आप बना रहे हों, उसमें पानी गर्म होने के लिए रख दें। (कई लोग पानी में उबाल कर भी बनाने हैं लेकिन उससे रोल के अंदर पानी रह जाता है और स्वाद थोड़ा बिगड़ जाता है इसलिए हम इसे स्टीम करेंगे।) अब स्टीमर में रोल रखने से पहले पैन में ऑयलिंग जरूर कर लें ताकि रोल सतह पर न चिपके। अब इसे मीडियम आंच पर दोनों तरफ से 10 10 मिनट के लिए पकाएं।

रोल पकने के बाद इसे निकाल लें और अपने मन मुताबिक किसी भी स्टाइल में छोटा छोटा काट लें। दूसरी ओर एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के साथ इसमें राई, कड़ी पत्ता और खड़ी लाल मिर्च डाल दें। 30 सेकंड चलाने के बाद इसमें अपने कटे हुए रोल के टुकड़े मिलाएंगे और 2 मिनट इसे फ्राई करेंगे। तैयार है मशहूर पनडुब्बा, जिसे आप अपनी किसी भी मन पसंद चटनी के साथ खा सकते हैं।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!