श्रद्धा ठाकुर
आवश्यक सामग्री
नोरपा की भाजी यानि चौलाई की भाजी बनाने के लिए आपको चाहिए होगी 500 ग्राम चौलाई की भाजी, 5 कली लहसून, 1 इंच का अदरक, 2 हरी या लाल मिर्च, 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया, स्वादानुसार नमक, 1 लच्छी हरा धनिया, 2 चम्मच तेल और 2 प्याज।
बनाने की विधि
चौलाई की भाजी की कड़ी डंडियाँ तोड़ दें और नरम भाजी ही लें। भाजी को तोड़कर साफ कर लें तथा अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया को भी बारीक काट लें।
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के बाद सबसे पहले लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें। अब इसमें प्याज डाल दें और सुनहरा भून लें। इसके बाद कटी हुई चौलाई की भाजी डालकर मिला दें और तेज आंच पर भाजी का पानी सूखाते हुए पकाते रहें।
भाजी को पकाते समय पानी न डालें क्योंकि भाजी खुद ही पानी छोड़ती है। इसके पकने के बाद ऊपर से धनिया डाल दें। गरमा-गर्म भाजी को रोटी या पराठे तथा चावल के साथ परोसें।

