शोभना जैन
आवश्यक सामग्री
खार का लचका बनाने के लिए आपको चाहिए होगा सूखा आटा, खार का पानी, घी, जीरा, नमक, धनिया की पत्ती कटी हुई, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च कटी हुई और पानी।
बनाने की विधि
खार का लचका बनाने के लिए सबसे पहले आटे में खार का पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इसमें नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिला दें।
बघार लगाने के लिए गैस पर धीमी आंच पर कढ़ाई रखकर घी डाल दें। घी गर्म होने पर इसमें जीरा और हरी मिर्च डाल दें। इसके बाद इसमें घोल डाल कर थोड़ा पानी और मिला दें। 15 मिनट तक लगातार चलाते रहे और इसे पकने दें। इस प्रकार आपकी झटपट रेसिपी खार का लचका तैयार है। घी और धनिया की पत्ती डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

