Spread the love

सुनीता जैन
बुंदेली व्यंजन ठढूला का स्वाद आपने चखा तो इस खास रेसिपी के दीवाने हो जाएगें। बुंदेलखंड के गोलालारी जैन परिवार की सिद्ध गृहणी ठढूला बनाने की कला में निपुण होती है।

आवश्यक सामग्री

ठढूला बनाने के लिए आपको चाहिए होगा उड़द का आटा, मक्के का आटा, काला नमक, अदरक, हींग, सौंफ, हरी मिर्च, सफेद नमक, टमाटर की चटनी और आँवले की चटनी।
बनाने की विधि

उड़द और मक्के के आटे में सारे मसालों का मिश्रण मिलाकर गूँथ लें। अब इसकी छोटी-छोटी लोइयाँ तोड़ लें। अपने हाथों का उपयोग करके इन्हें पूरी जैसा आकार दें। इसके बाद इसे तेल में तलकर तैयार करें।

इन गरमा-गर्म पूरियों को टमाटर और आँवले की चटनी के साथ सर्व करें।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!