Spread the love

स्वाति झा

गेंहू की खीर बुंदेलखंड अंचल का पारम्परिक और बेहद स्वादिष्ट पकवान है, जिसे ज्यादातर श्राद्ध यानी पितृ पक्ष के दिनों में हर घर में बनाया जाता है। बुंदेली शेफ के इस लेख में आज हम आपके समक्ष गेंहू की खीर की झटपट रेसिपी लेकर आए हैं, जो इस प्रकार है:

आवश्यक सामग्री:

गेंहू की खीर बनाने के लिए आप चाहिए होंगे गेंहू, शक्कर, ड्राई फ्रूट्स, नमक, वैनिला एसेंस तथा घी।

बनाने की विधि:

गेंहू की खीर बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू को अच्छी तरह भीगो लें। अब भीगे हुए गेंहू को अच्छी तरह कूट लें, ताकि इनके छिलके निकाले जा सकें। अब इन्हें किसी अच्छे कपड़े पर फैला दें ताकि इनका पानी पूरी तरह सूख जाए। अब थाली में गेंहू को फटककर सारे छिलके अलग कर दें।

इन गेंहू को कूकर में डालकर इसमें पानी तथा एक चुटकी नमक मिला दें और 5 सीटी ले लें। कूकर की सीटी निकल जाने के बाद इन्हें एक तपेली में निकाल लें और धीमी आंच पर गैस चालू करके रख दें। अब इसमें दूध, घी और शक्कर डाल दें और अच्छी तरह पकने दें। जब यह पक जाए, तो इसमें वैनिला एसेंस की 2 बूंद और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। तैयार है आपकी गरमा-गर्म गेंहू की खीर

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!