Spread the love
डॉ अशोक कुमार जाटव व्याख्याता भोपाल मध्यप्रदेश
दीपक से लो तालीम
स्वयं जलकर देता चमक
दूसरों को दिखाता रास्ता
भेदभाव का नहीं रखता वास्ता
तिमिर को दूर भगाता
उजियारा कर राह दिखाता
भटकों को राह पर लाता
पूजा घरों की है शोभा
त्योहारों की है ये आभा
हर शुभ कार्यों की है प्रभा
सब धर्मों की दीपक है विभा
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
जीवन की दिव्यता का प्रसार
दीपक देता परोपकार,त्याग का संदेश
दीपक देता सबको एकात्मकता का उपदेश
शास्त्रीय संगीत में है इसकी पहचान
राग दीपक एक राग का नाम
दीपक हैं सर्वधर्म की जान
दीपक ही है मानव धर्म की पहचान

