ससुर ने लगाए अवैध संबंधों के कारण हत्या के आरोप
शिवम् अग्निहोत्री
झांसी, सीपरी बाजार स्थित होटल में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चार माह पहले उसकी शादी हुई बैंक मैनेजर से हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि पति बहाने से उसे होटल ले गया और सिर दीवार पर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रामजीलाल सिमौलिया की बेटी मुस्कान(27) की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुई थी। बेटी का 28 अक्टूबर को जूनियर इंजीनियर की परीक्षा थी। इस कारण बेटी घर आई थी। 23 अक्टूबर की रात अचानक नीलेश घर आया और बेटी को मौसी के यहां पर गणेश विहार कालोनी ले जाने की बात कहकर उसे 24 अक्टूबर को सुबह साथ ले गया। 25 अक्टूबर को नीलेश का फोन आया कि वह ऋषभ होटल आ जाए।जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि होटल का बिल 23 और 24 अक्टूबर का है। काफी देर तक नीलेश कभी मेडीकल कालेज तो कभी कपूर नर्सिंग होम तो कही जिला अस्पताल बुलाता रहा। जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो देखा मुस्कान की लाश रखी थी। नीलेश ने बताया कि मुस्कान गिर गई थी। ससुर ने दामाद पर अवैध संबंधों के चलते दीवार में सिर मारकर हत्या का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी और गिरने की पूरी घटना होटल में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है लेकिन मामला संदिग्ध बना हुआ है

