Spread the love
RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए रेलवे अच्छी खबर ला रहा है। अब खाली बर्थ का आवंटन ऑटोमेटिक होगा। टीटीई के हैंडहेल्ड टर्मिनल पर खाली बर्थ की जानकारी आते ही पात्र RAC यात्रियों को प्राथमिकता से बर्थ मिलेगी और इसकी सूचना मोबाइल पर SMS से मिलेगी। इससे खाली बर्थ का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों की भागदौड़ कम होगी, हालांकि बर्थ मिलना उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

