Spread the love

वाराणसी

नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल….

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा….

एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे….

सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं….

एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा….

नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा….

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है….

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है….

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं….

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!