Spread the love

शिवम अग्निहोत्री


तालबेहट के म्यांव गांव की घटना, गाली देने से मना करने पर मारपीट का आरोप
पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
ललितपुर। थाना तालबेहट क्षेत्र के ग्राम म्यांव में घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर लात-घूंसों और लोहे की छड़ से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम म्यांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र सोवरन सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह मोहल्ला हला से भोजन करके अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव में शिवचरण लोधी के घर के पास पहुंचा, तभी गांव के ही नरेंद्र पुत्र भीकम ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि नरेंद्र ने उसे रोकते ही मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। जब राजेंद्र सिंह ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला कर दिया। इससे उसके शरीर पर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पवन दुबे और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय नरेंद्र ने राजेंद्र सिंह को धमकी दी कि अभी तो वह बच गया है, लेकिन दोबारा मिलने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। थाना तालबेहट पुलिस ने राजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी नरेंद्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!