Spread the love

संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न**

लखनऊ: उ.प्र.पेंशनर्स कल्याण संस्था की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक कलेक्ट्रेट कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्निहोत्री जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी द्वारा किया गया।
बैठक में संस्था का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 22 नवंबर को कराए जाने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एक स्वर से सहमति व्यक्ति की गई जिसके लिए विभिन्न कार्यों हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा अपने संबोधन में चिकित्सा प्रतिपूर्ति का दावा केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाने विषयक चिकित्सा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश का विरोध किया तथा ऑफलाइन व्यवस्था को भी जारी रखने की मांग उठाई।

    इसके अतिरिक्त बैठक में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारणीय बिंदुओं में पेंशन पुनरीक्षण का बिंदु शामिल किए जाने, पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि को घटाकर 11 वर्ष किए जाने, 80 वर्ष की आयु पर पेंशनर्स को मिलने वाली 20% अतिरिक्त पेंशन की धनराशि को 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर 5-5 प्रतिशत दिए जाने, कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत के एरियर का भुगतान किए जाने, पूर्व की भांति रेलवे व वायुयान यात्रा किराए में छूट प्रदान किए जाने आदि माँगों को भी उठाया गया।

     बैठक को संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री के अतिरिक्त मुख्य रूप से संस्था के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ दीक्षित, डीएन प्रसाद विश्वकर्मा, अवधेश कुमार सिंह, संतोष कुमार मेहरोत्रा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, महताब अली, रामसागर मिश्र, जलालुद्दीन कुरैशी, विनीत कुमार शर्मा, अशोक कुमार प्रजापति,  के बी सिंह, सरजीत सिंह, जानकी शरण शुक्ला, रमेश चंद श्रीवास्तव, बीएन मिश्रा, रमाशंकर सिंह,सुनीता द्विवेदी,

ए के सक्सेना आदि ने संबोधित किया। बैठक में अवधेश कुमार त्रिपाठी, सी डी क्लाउडिस, महेंद्र अग्रवाल, नीलेश श्रीवास्तव, अवधेश नारायण तिवारी, अशोक कुमार मिश्र, राम जी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!