Spread the love


ललितपुर। तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डा.ऋषि साहू के मनोनयन पर साहू समाज में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर साहू समाज समिति के तत्वावधान में के.बी. विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल चौकाबाग में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर डा.ऋषि साहू का स्वागत और सम्मान किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। डा.ऋषि साहू स्व.नेता राजेश साहू के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वह के.बी. विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल चौकाबाग के प्रबंधक और जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही बड़ी नहर चौकाबाग के निकट क्लीनिक संचालित कर चिकित्सा सेवाएं भी दे रहे हैं। लेखपाल रामकुमार साहू के भतीजे डा. ऋषि साहू शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष साहू खजुरिया, महामंत्री सुनील साहू, प्रकाश चंद्र राहुल, रघुवीर साहू, दिनेश साहू एड., सत्यनारायण साहू, मुकेश साहू एड., योगाचार्य राजकुमार साहू और राकेश साहू सहित समाज एवं प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!