Spread the love

लखनऊ 29 अक्टूबर 2026।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी ने विधान परिषद के हुए चुनाव में आये परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह इण्डिया गठबंधन की जीत है। उन्होने कहा कि यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल है। इससे इण्डिया गठबन्धन के प्रति आम जनता में उत्साह बढ़ा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद के इस चुनाव के परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि निश्चित तौर पर पढ़े लिखे मतदाताओं का जो समर्थन इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में मिला है उससे यह साफ हो गया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इण्डिया गठबन्धन को प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत के साथ अपना समर्थन देगी।

श्रीमती अराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि इस चुनाव परिणाम से एक बात साफ हो गयी है कि प्रदेश में सत्तासीन योगी सरकार पर लोगों का विश्वास उठ चुका है और उसकी बिदाई तय हो गयी है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!