Spread the love

सभी 11 सीटों पर दिलचस्प रहेगा मुकाबला

शिवम् अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात केंद्रों पर शुरू हो गई है
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है।
इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। 23 अक्टूबर को कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि काउंटिंग लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर होगी।
प्रयागराज झांसी स्नातक विधायक के निर्वाचन में रहेगा दिलचस्प मुकाबला
प्रयागराज झांसी स्नातक विधायक निर्वाचन की मतगणनाबीकेडी कॉलेज के कोठारी हाल में होगी मतगणना
प्रयागराज झांसी स्नातक विधायक की मतगणना में 14 टेबलों पर होगी प्रत्येक टेबल पर 4 मतगणना कर्मी रहेगे इसमें प्रयागराज झांसी ललितपुर फतेहपुर चित्रकूट बांदा हमीरपुर जालौन कौशांबी महोबा के स्नातकों ने मतदान किया है फिलहाल मतगणना का रुझान लगभग 1:00 बजे के बाद आना शुरू होगा

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!