सभी 11 सीटों पर दिलचस्प रहेगा मुकाबला
शिवम् अग्निहोत्री
उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात केंद्रों पर शुरू हो गई है
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है।
इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। 23 अक्टूबर को कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि काउंटिंग लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर होगी।
प्रयागराज झांसी स्नातक विधायक के निर्वाचन में रहेगा दिलचस्प मुकाबला
प्रयागराज झांसी स्नातक विधायक निर्वाचन की मतगणनाबीकेडी कॉलेज के कोठारी हाल में होगी मतगणना
प्रयागराज झांसी स्नातक विधायक की मतगणना में 14 टेबलों पर होगी प्रत्येक टेबल पर 4 मतगणना कर्मी रहेगे इसमें प्रयागराज झांसी ललितपुर फतेहपुर चित्रकूट बांदा हमीरपुर जालौन कौशांबी महोबा के स्नातकों ने मतदान किया है फिलहाल मतगणना का रुझान लगभग 1:00 बजे के बाद आना शुरू होगा


