गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लड़कों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक मौसेरा भाई शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दुर्गा प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा में लगी रॉड हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लड़कों की जान चली गई, जबकि सात लोग झुलस गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लड़कों की मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल के बाहर हंगामा होने की भी सूचना है।
Spread the love

