
लखनऊ । 4 नवंबर 2026 ।वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ललित रायजादा और फोटो पत्रकार स्वर्गीय आर बी थापा को आज यूपी प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
वक्ताओं ने दोनों पत्रकारों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के कई किस्से साझा किया । वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकारों के जीवन परिचय संबंधी डायरी तैयार करने का सुझाव दिया ।
अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्रा ने राज्य सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की । वक्ताओं में रविंद्र कुमार सिंह, हसीब सिद्दीकी, सुरेश बहादुर सिंह , गोविंद पंत राजू, वासेंद्र मिश्र , संजय जोहरी , शिवशरण सिंह, विश्वदेवराव, प्रेमकांत तिवारी, त्रिलोचन सिंह , अशोक राजपूत, अनिल त्रिपाठी , राजीव तिवारी बाबा , मोहम्मद जान तुर्की , शिव विजय सिंह, जुबेर अहमद, नजम एहसन , अनिल सैनी शामिल थे।

