पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना हैः विधायक डाॅ. सिकरवार
ग्वालियर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय व जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों ब्लाॅक अध्यक्षगण, पार्षदगण, वार्ड अध्यक्षगण एवं मण्डलम् अध्यक्षगणों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर बैठक विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुये विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पार्टी की रीति-नीति और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक में एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष एवं पार्षद केदार बरहादिया, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, डाॅ. राकेश अग्रवाल, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल समेत सभी वार्ड अध्यक्षगण एवं मण्डलम् अध्यक्षगण मौजूद रहे।

