Spread the love

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

स्थानीय स्तर पर युवाओं को मिलेंगी नौकरियों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेंगी वैकेंसी और हुनरमंद उम्मीदवार

यूपीएसडीएम और एक स्टेप फाउंडेशन के बीच एमओयू, एआई वॉइस बॉट से नौकरी तलाशने और आवेदन में मिलेगी मदद
लखनऊ: 22 अक्टूबर, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने और युवाओं के लिए अवसरों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में तकनीक आधारित पहल को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के ‘ठसनम क्वजे।प्’ प्लेटफॉर्म को प्रदेश के सभी 18 मंडलों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नौकरियों और हुनरमंद युवाओं को एक साझा डिजिटल मंच पर लाया जाएगा, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार तलाशने में आसानी हो और उद्योगों को अपनी जरूरत के मुताबिक योग्य उम्मीदवार मिल सकें।
मिशन निदेशक पुलकित खरे के निर्देशन में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और एक स्टेप फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ जून से संचालित इस पहल को औपचारिक रूप से मिशन से जोड़ दिया गया है। यह पहल प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को उद्योगों की वास्तविक मांग से जोड़ने तथा रोजगार तलाशने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने के प्रयासों को गति देगी।
‘ठसनम क्वजे।प्’ एक डिजिटल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है, जहां मैप के माध्यम से आसपास उपलब्ध नौकरियों और उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। गाजियाबाद में इसके पायलट प्रोजेक्ट के दौरान 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में 25 हजार से अधिक नौकरियों को मैप पर खोजने योग्य बनाया गया है। अब इसी अनुभव के आधार पर प्लेटफॉर्म का विस्तार प्रदेश के सभी 18 मंडलों में करने की योजना है। इसके माध्यम से युवा संबंधित कंपनी, रिक्त पदों की संख्या, शुरुआती वेतन, ओवरटाइम तथा पिक-अप और ड्रॉप जैसी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, कंपनियां भी अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों के प्रोफाइल तलाश सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों और प्रशिक्षित युवाओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी।

प्लेटफॉर्म पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल क्षेत्र की नौकरियों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। इनमें अपैरल, फूड एंड बेवरेज जैसे क्षेत्रों के साथ वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मशीन ऑपरेटर जैसे तकनीकी पद भी शामिल होंगे। इससे स्थानीय उद्योगों की मानव संसाधन संबंधी जरूरतों को पूरा करने और युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
‘ठसनम क्वजे।प्’ की प्रमुख विशेषता एआई आधारित वॉइस बॉट है। इसके जरिए कंपनियां और इंडस्ट्री एसोसिएशन हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बोलकर अपनी भर्ती संबंधी जरूरतें दर्ज करा सकेंगे। इससे वैकेंसी की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आसान होगी। वहीं, एआई वॉइस बॉट उम्मीदवारों से संपर्क कर उनकी प्रोफाइल के अनुरूप उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दे सकेगा। उम्मीदवार की सहमति से आवेदन प्रक्रिया में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ काउंसलिंग, मॉक इंटरव्यू और इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ सीधे संवाद की व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्षता विकसित करने के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। ‘ठसनम क्वजे।प्’ इसी दिशा में तकनीक आधारित प्रयास है, जिसके जरिए प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की क्षमताओं और नियोक्ताओं की जरूरतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का लक्ष्य है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, लक्ष्य यह है कि युवाओं को रोजगार की तलाश में अनावश्यक भटकना न पड़े और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों तक उनकी पहुंच आसान हो। डिजिटल मैप, एआई वॉइस बॉट और काउंसलिंग जैसी सुविधाओं के जरिए रोजगार की तलाश और भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!