Spread the love

शिवम् अग्निहोत्री

ललितपुर / महरौनी: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्व मिलने के बाद अपनी जन्मभूमि ग्राम सिदवाहा (महरौनी) पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया का ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजित भव्य सम्मान समारोह में स्थानीय जनता के साथ-साथ जिले के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।​दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति​समारोह में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी महरौनी, , जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन , और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।​इसके साथ ही बार ब्लॉक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण राजा , पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक रावत , जिलापंचायत सदस्य राजकुमार खटीक प्रधान संघ जिला अध्यक्ष अनुपम चौबे , पूर्व जिला महामंत्री बंशी बाबू जी, और पूर्व क्षेत्रीय मंत्री (किसान मोर्चा) गन्धर्व सिंह लोधी सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।​मातृभूमि की माटी को नमन, जनता के प्रति जताया आभार​अपने पैतृक गांव पहुंचने पर मिले इस अपार स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर प्रदेश मंत्री ने कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि महरौनी क्षेत्र के हर एक कार्यकर्ता और जन्मभूमि सिंदवाहा की जनता का है। जन्मभूमि की माटी और यहाँ के लोगों के आशीर्वाद ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया है।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी और किसानों के हित में वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।​वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व द्वारा क्षेत्र के एक समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना महरौनी और पूरे ललितपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।​हृदय से आभार एवं धन्यवाद​कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया ने समारोह को सफल बनाने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और ग्राम सिदवाहा के समस्त नागरिकों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!