Spread the love

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

डॉ. सागर के संघर्षों की एक लंबी दास्तान है। यू.पी. के बलिया जिले के एक छोटे से गांव नगरा में जन्म लेकर बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करना आसान बात नहीं। प्रारंभिक शिक्षा बलिया एवं उच्च शिक्षा बी.एच.यू. एवं जे.एन.यू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हासिल की। जे.एन.यू से पीएच.डी पूरी कर इन्होंने माया नगरी में अपने क़दम रखे। संघर्षों के तमाम थपेड़ों को झेलते हुए अपने को मज़बूती के साथ मुंबई में टिकाए रखे।

सफ़लता की तरफ़ क़दम बढ़ाते हुए डॉ. सागर आज के समकालीन गीतकारों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं। अपने इन चार सालों के संघर्ष में इन्होंने ‘ये स्टुपिड प्यार’, ‘लव यू सोनियो’, ‘रणवीर द मार्शल’, एवं ‘मैं और चार्ल्स’ जैसी फिल्मों के गीत लिखे। डॉ. सागर के लिखे गीत अब तक बॉलीवुड के तमाम बड़े सिंगर्स गा चुके हैं। उदित नारायण, कुमार सानू, साधना सरगम, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडेकर, सोनू निगम, केके, शान, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह, कैलाश खेर, जावेद बशीर, पपोन, इरफान एवं आज के सबसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने इनके गीतों को आवाज दी है।डॉ. सागर ने फिल्म ‘बॉलीवुड डायरीज़’ के सारे गीत विपिन पटवा की धुनों पर लिखें हैं।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!