Spread the love

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

लखनऊ, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी ने घोषणा की है कि वह पत्रकारों को पेंशन दिए जाने के विषय पर उचित मंच पर पत्रकारों की पैरवी करेंगे ।
श्री अवस्थी यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा यूपी प्रेस क्लब में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के 76वे स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों का रजिस्टर बनाए जाने की मांग का भी समर्थन किया ।
इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि को प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रकारों की समस्याओं का एक ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में मुझे पत्रकारों के लिए काम करने का अवसर मिला। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पत्रकारों की पेंशन के लिए मेरे स्तर से जो भी हो पाएगा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सूचना एवं निदेशक सूचना से वार्ता भी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अगले सप्ताह यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारी के साथ बैठक करूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की 60 वर्ष से ऊपर के पत्रकारों को हर हाल में लाभान्वित किया जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार ने पत्रकारों की बेसिक पहचान पर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए यदि राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्टर निर्माण होता है तो उसका जबरदस्त फायदा मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के सलाहकार ने आश्वासन दिया कि वह खेल विभाग से वार्ता करके पत्रकारों को लाभान्वित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है, इसलिए पत्रकारों को अन्य तीसरे स्तंभों की भांति मजबूत होकर कार्य करना होगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों का नेशनल रजिस्टर्ड तैयार किया जाए और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए सरकार भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्या जायज है उसका समाधान होना चाहिए। पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार सही मायने में एक समाजसेवी होता है जो आलोचनाओं एवं आभाव का शिकार होते हुए भी जनता की लड़ाई लड़ता रहता है। उन्होंने कहा कि चाहे पत्रकारों की सुरक्षा के विषय हो या फिर उनकी पेंशन का समाधान होना चाहिए । इस मौके पर पवन सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि मैं पूरी तरह से समस्या के समाधान व निदान के लिए कार्य करूंगा और सरकार के सामने मामले को रखूंगा। कार्यक्रम में मौजूद यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह , राष्ट्रीय महासचिव विश्वदेव राव, प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर महामंत्री नितिन श्रीवास्तव ,प्रेम कांत तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विजय शंकर पंकज ,प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य रजा रिजवी , भास्कर दुबे , सुरेश यादव , सर्वेश तिवारी , अविनाश शुक्ला , अनिल सैनी, मोहम्मद जुबेर , पवन कुमार सिंह , रेनू निगम ,नायला किदवाई, जेपी शुक्ला , सूर्य नारायण सिंह , कलानिधि मिश्रा, महिमा तिवारी , मुकुल मिश्रा, राकेश सिंह चौहान ,अनिल त्रिपाठी, मोहम्मद जान तुर्की, विजय प्रकाश मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, टी एन मिश्रा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू , सुमति सक्सेना, सुरेंद्र अग्निहोत्री ,गंगेश मिश्रा, विजय मिश्रा , मोहम्मद तारिक फारुकी आदि पत्रकार गण उपस्थित थे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!