Spread the love

लखनऊ: दिनांक: 29 अक्टूबर, 2026
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश भर में मंडल स्तर पर दीपावली मेले के आयोजन की पहल की गई है।
श्री राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 की अध्यक्षता में विगत माह इस संबंध में हुई बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर पर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों के प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु दीपावली मेले आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस योजना के अंतर्गत लखनऊ मंडल को छोड़कर प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर मेले के आयोजन के लिए ₹3.00 लाख तथा लखनऊ मंडल में कार्यक्रम के आयोजन हेतु ₹7.00 लाख की धनराशि निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त उपनिदेशकों एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जनपदों एवं मंडलों में दीपावली मेले के आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही, शेष मंडलों एवं जनपदों से प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु पुनः निर्देश जारी किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, उनके कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर प्रदान करना है।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!