Spread the love

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक गुरूवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश सहप्रभारी श्रीमती मेधा कुलकर्णी, श्री अनंत ओझा, श्री प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे, प्रमुख विषयों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप दिया गया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि हमें जहां कम वहां हम के आधार पर काम करते हुए प्रदेश कार्यसमिति बैठक को हर दृष्टि से सुव्यवस्थित बनाना है। पंजीकरण, भोजन, यातायात, सज्जा सहित सभी व्यवस्थाओं में प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए काम करना है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव से भाजपा संगठनात्मक कार्यो, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों के साथ सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों को प्रस्तुत करेगी और अपना आगामी एजेंडा घोषित करेगी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा करने तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढ़ग से आगे बढाने का महात्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा प्रदेश कार्यसमिति के सुव्यवस्थित आयोजन, निर्धारित कार्यक्रमों के संचालन, पदाधिकारियों की सहभागिता तथा बैठक में प्रस्तुत किये जाने वाले विषयों को लेकर पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी के मंत्र के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि बैठक ऐतिहासिक, संदेशपरक, अनुशासित एवं व्यवस्थित हो इसके लिए माइक्रोमैंनेजमेंट बनाकर टीम वर्क से काम करिए। प्रदेश कार्यसमिति बैठक का संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अमित शाह जी करेंगे। बैठक का समापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी श्री जगदीश पटेल, श्रीमती मेधा कुलकर्णी, श्री अनंत ओझा, श्री प्रदीप वर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायक, एमएलसी, विधानसभा प्रत्याशी 2022, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, उ०प्र० अनुशासन समिति, प्रदेश मीडिया संयोजक/सह संयोजक, प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया, मुख्यालय प्रभारी/सह प्रभारी, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग, डी.सी.बी. चेयरमैन, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारको सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!