नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। ऑनलाइन कक्षाओं के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और मशाल जुलूस भी निकाला। इसी बीच जामिया प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तीन सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद तथा समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ जामिया नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। तीनों पर विश्वविद्यालय परिसर में अनधिकृत प्रवेश करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, जामिया प्रशासन ने तीनों सांसदों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन ऑनलाइन कक्षाओं के फैसले को लेकर जारी है। रविवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Spread the love

