Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में लेंगे सपा में सदस्यता

PCS से IAS बने प राम बहादुर अब PDA का दामन थामने जा रहे है गोंडा ज़िले के लोकप्रिय जिलाधिकारी रहे और LDA के उपाध्यक्ष रहे हैIAS राम बहादुर 26 अक्टूबर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.साथ ही इनके विधानसभा 2027 का चुनाव लड़ने की तैयारी है
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच सियासी समीकरण साधने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में सपा आज एक ऐस चेहरे को अपने साथ जोडने जा रही है, जिसका प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में लंबा अनुभव रहा है। पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करंगे। कभी बसपा प्रमुख मायावती के करीबी माने जाने वाले राम बहादुर का सपा में शामिल होना प्रदेश की दलित राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राम बहादुर को पार्टी से जोडकर सपा दलित समाज. विशेषकर पासी समुदाय के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें लखनऊ की मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया था । हालांकि, इस चुनाव में उन्हें सपा के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड था। इसके बाद उन्होंने अपनी नागरिक एकता पार्टी बनाई और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए लेकिन अब मैं समाजवादी पार्टी का दामन थाम कर अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने की कवायत में जुटे हुए हैं

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!