Spread the love

वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में होगा कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे सीएम योगी

कानपुर नगर के विकास को मिलेगी नई गति, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत अनेक जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

लखनऊ, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (26 अक्टूबर) को कानपुर के बिठूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह कानपुर नगर के बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में 411 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। बिठूर के नानाराव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए विकास कार्यों के साथ महर्षि वाल्मीकि के योगदान और उनकी सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया जाएगा।

411 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 411 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह उर्फ भोले, अशोक कुमार रावत, राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय, प्रकाश पाल, सलिल विश्नोई, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह, अरुण पाठक, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मोहित सोनकर, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, सरोज कुरील, नगर पंचायत परिषद, अध्यक्ष राणा समरेंद्र सिंह, निर्मला कटियार समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!