Spread the love

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, चार संदिग्ध हिरासत में

शिवम अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश के मऊ में दोहरीघाट में सरयू नदी किनारे श्मशान घाट के पास पीएम मोदी की तस्वीर मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पीएम मोदी की तस्वीर श्मशान घाट मऊ में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर टोटकासरयू नदी किनारे श्मशान घाट पर मिली फोटोनारियल-नींबू और सुई भी बरामद दोहरीघाट में प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ कथित जादू-टोने का मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित तौर पर जादू-टोना और टोटका किए जाने का मामला सामने आया है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री की तस्वीर मिलने से इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटना से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।श्मशान घाट के पास मिली प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरजनश्रुति के मुताबिक, दोहरीघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बने शवदाह स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखी मिली। तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, सिंदूर और सुई जैसी वस्तुएं रखी हुई थीं। इन वस्तुओं की मौजूदगी के बाद इसे कथित तौर पर जादू-टोने और टोटके से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, तस्वीर किसने रखी और इसके पीछे क्या मंशा थी, इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!